पिथौरा ब्लॉक के ग्राम तिलजनपुर के युवा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

महासमुंद। पिथौरा ब्लॉक के ग्राम तिलजनपुर निवासी युवा गुलशन पटेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित रामजस कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में पहली बार चुनाव लड़ते हुए केंद्रीय पार्षद के पद पर जीत दर्ज की है। पहली ही बार चुनाव मैदान में उतरकर केंद्रीय पार्षद चुना जाना गुलशन पटेल की उल्लेखनीय उपलब्धि मानी जा रही है।

गुलशन पटेल के पिता श्री गणेश पटेल ने अपने पुत्र को उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली भेजा था। ग्रामीण परिवेश से निकलकर दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहे गुलशन पटेल ने छात्रसंघ चुनाव में पहली बार अपनी दावेदारी पेश की और सफलता हासिल करते हुए केंद्रीय पार्षद निर्वाचित हुए।

गुलशन पटेल की इस उपलब्धि से ग्राम तिलजनपुर सहित पिथौरा ब्लॉक और महासमुंद जिले में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर परिवार, ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने गर्व व्यक्त किया है।

गुलशन पटेल की उपलब्धि पर परिजनों, ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।