रायपुर / पिथौरा, 22 सितंबर।* राजधानी रायपुर के प्रतिष्ठित होटल बेबीलॉन में TNP NEWS GROUP द्वारा आयोजित भव्य महासम्मेलन *TNP MEDIA EXCELLENCE AWARD 2026* का सफल आयोजन किया गया। इस गरिमामय समारोह में प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए पत्रकारों को उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता, निष्ठा और जनसरोकारों के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में महासमुंद जिले के पिथौरा क्षेत्र के सक्रिय एवं जुझारू संवाददाता *श्री राजेश साव* को पत्रकारिता एवं मीडिया के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए *TNP MEDIA EXCELLENCE AWARD 2026* से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान TNP NEWS GROUP के *CMD श्री अतुल पाण्डे, Vice Chairperson श्रीमती आशु पाण्डे तथा छत्तीसगढ़ स्टेट हेड श्री अमित सदाना जी (अमर सदाना)* के कर-कमलों से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर दिया गया।

प्रशस्ति पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि श्री राजेश साव ने अपनी सशक्त लेखनी, निष्पक्ष दृष्टिकोण, जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से समाज और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका कार्य सत्य, साहस और जनहित की आवाज को मजबूती प्रदान करने का प्रेरणादायी उदाहरण है।

TNP NEWS GROUP ने अपने उद्बोधन में कहा कि - "ख्याल आपकी खबरों का" - इस टैगलाइन के साथ समूह लगातार जमीनी पत्रकारिता को प्रोत्साहन दे रहा है। श्री अतुल पाण्डे ने कहा कि आज के दौर में जब पत्रकारिता कई चुनौतियों से गुजर रही है, तब राजेश साव जैसे संवाददाता जो ग्रामीण अंचल से निडर होकर सच्चाई को सामने लाते हैं, वे लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी हैं।

सम्मान प्राप्त होने पर श्री राजेश साव ने TNP NEWS GROUP प्रबंधन का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उनके लिए एक नई ऊर्जा और जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहेंगे।

इस उपलब्धि पर पिथौरा, बसना, महासमुंद सहित पूरे अंचल के पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना की है।