*सरायपाली - महासमुंद
सरकारी आदेशों में अक्सर लिखा होता है - "यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा", लेकिन हकीकत में इन आदेशों का पालन होता कहाँ है...??
ताजा मामला ग्राम सचिवों के स्थानांतरण का है। करीब डेढ़ माह पहले जारी हुए स्थानांतरण आदेश के बाद भी आज तक किसी भी सचिव ने अपनी नई पदस्थापना पर जॉइनिंग नहीं ली है। सभी प्रशासनिक आदेश को ठेंगा दिखाते रहे।
हैरानी की बात यह है कि इस लापरवाही पर उच्च अधिकारियों ने भी कोई संज्ञान नहीं लिया।
मामला मीडिया के संज्ञान में आने पर उच्च अधिकारियों को पूछने पर-
कल गुरुवार को आनन-फानन में फिर से एक नया आदेश जारी कर दिया गया है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार अधिकारियों की नींद टूटती है या फिर यह आदेश भी सिर्फ कागजों में ही "तत्काल प्रभावशाली" बना रहेगा..??
आदेश में लिखा- 'तत्काल प्रभाव से', पर जमीनी हकीकत में महीनों से लटका
Continue With Google
Comments (0)