विधायक डॉ. संपत अग्रवाल बोले—रक्तदान महादान, समिति की हेलमेट देने की पहल भी सराहनीय
सांकरा। समाजसेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए आशीर्वाद सेवा समिति, सांकरा एवं थाना सांकरा के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को मंडी प्रांगण सांकरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह से ही रक्तदान करने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं सहित स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और करीब 150 यूनिट रक्तदान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसना विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. संपत अग्रवाल रहे। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि “रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने का माध्यम बन सकता है।” उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे आयोजनों के माध्यम से सेवा और सहयोग की भावना मजबूत होती है तथा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
रक्तदान के साथ सड़क सुरक्षा का भी संदेश
विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आशीर्वाद सेवा समिति द्वारा रक्तदाताओं को हेलमेट प्रदान किए जाने की पहल की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदान कर जीवन बचाने के साथ समिति द्वारा हेलमेट देकर सड़क सुरक्षा का संदेश देना भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की।
इस दौरान पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष बलराज नायडू भी उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का ऐसा माध्यम है, जिसका लाभ किसी जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंच सकता है।
शिविर में जनपद अध्यक्ष उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे, सरपंच सतपाल सिंह छाबड़ा, विधायक प्रतिनिधि कैलाश चंद्र अग्रवाल, जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे, कवलजीत सिंह छाबड़ा, अजय अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष भाजपा सांकरा हलधर साहू, मंडल अध्यक्ष भाजपा पिरदा अभिमन्यु प्रधान, भा.ज.पा. युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय चौधरी, SDOP पिथौरा अजित ओगरे, थाना प्रभारी सांकरा विष्णुदेव इडसेना, BMO पिथौरा तारा अग्रवाल, SI सांकरा विजेंद्र चंदनिया एवं कपिल सिंह सिदार सहित जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी, समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
आशीर्वाद सेवा समिति के पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। करीब 150 यूनिट रक्तदान के साथ हेलमेट वितरण ने शिविर को सेवा और सड़क सुरक्षा के दोहरे संदेश से जोड़ दिया।
रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, करीब 150 यूनिट रक्तदान
Continue With Google
Comments (0)