ड्राइवर यूनियन ने भगत देवरी बाजार चौक में स्थापित की भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा

भगत देवरी। ग्राम भगत देवरी के बाजार चौक में ड्राइवर यूनियन की ओर से भगवान श्री विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। प्रतिमा स्थापना के बाद बाजार चौक में भक्तिमय वातावरण बना रहा। यूनियन सदस्यों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर अपने कार्य, वाहनों एवं परिवार की सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना की।

कार्यक्रम में ड्राइवर यूनियन अध्यक्ष गोवर्धन यादव एवं सचिव सुदर्शन यादव सहित बलबीर सिंह, करतार सिंह, गोलू सिंह, यशवंत, गुड्डू नायक, रोहित टायर, सरवन सिंह, जोहन सिंह, अंगद राम, राजू सोनी, चिंटू सरदार, भगत दास मानिकपुरी, दुखी श्याम, गुड्डू, मंकेतन सिदार, मोटू एवं बाबू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 18 भारती छोटू अग्रवाल ने बाजार चौक पहुंचकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। उन्होंने ग्राम एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सभी के मंगल की कामना की।

ड्राइवर यूनियन सदस्यों ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प एवं तकनीकी कार्यों का देवता माना जाता है। वाहन संचालन और तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों के लिए विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व है। इसी आस्था के साथ बाजार चौक में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गई है।

मूर्ति स्थापना एवं पूजा-अर्चना में ग्रामवासियों ने भी सहयोग किया। पूजा के बाद आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। बाजार चौक में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित होने से यूनियन सदस्यों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। इस दौरान सभी ने भगवान विश्वकर्मा से सुख-शांति, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की।